नकली पिटाई और नकली प्लास्टर
इंदौर पुलिस में अब एक नया खेल शुरू हो गया है। अपराधियों को जब पकड़ा जाता है तो पुलिस सबक सिखाने के लिए उनके हाथ-पैर तोड़ देती है, लेकिन अब इससे बचने के लिए अपराधियों ने एक नया तरीका निकाला है। ताजा मामला हीरानगर थाने का है जहां का एक वीडियो (हम पुष्टि नहीं करते) वाइरल हो रहा है, जिसमें जेल के बाहर आरोपी पट्टा खुद ही उतारते दिख रहे हैं, यानि के दिखावे के लिए आरोपियों को पट्टे बांधे गए थे। मामला सामने आने के बाद अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं, लेकिन इस घटना ने बता दिया कि पुलिस में वसूली का अब नया खेल शुरू हो गया है।

0 Comments